उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के बक्शीपुरा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित दरगाह हज़रत पंचपीर रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया बता दें कि ये उर्स दो रोज़ा होता है जिसमे पहले दिन तक़रीर व मुसयारे का प्रोग्राम होता है तो वंही दूसरे दिन सुबह क़ुरआन ख़्वानी और कुल शरीफ़ हुआ जिसके सिरनि तक़सीम की गई लोगों को,,,,वंही शाम में बाद नमाज़े मग़रिब गागर चादर व बाद नमाज़े ईशा महफिले शमा कव्वाली का प्रोग्राम हुआ जिस दौरान लंगर भी खिलाया गया। वंही दरगाह इंतेजामिया कमेटी की ओर से इस उर्स के मौके पर पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया गया।