सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
देहात थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम प्रधानों व फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने से नाराज ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को आक्रोशित अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर कोतवाल को हटवाए जाने की मांग की गई। ग्राम प्रधानों ने पुलिस अधीक्षक व सदर से बीजेपी विधायक से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।ग्राम प्रधानों ने डीएम कार्यालय पर करते हुए जमकर देहात थानाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और थानाध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि शांतिभूषण ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव की समस्या जैसे चकमार्ग के पैमाइश तथा ग्रामीणों की फरियाद लेकर देहात कोतवाली पहुंचते हैं तो कोतवाल उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए प्रधान के खिलाफ ही कार्रवाई करने की धमकी देने लगते हैं।
जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइप बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात होने पर जर्जर सड़क में जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना भी बनी रहती है।जिले के अधिकांश ग्राम पंचायतों में खलिहान, चकमार्ग, कब्रिस्तान व तालाब पर दंबगों ने कब्जा कर रखा है। सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया जाए। ग्राम सभाओं में नवनिर्मित सरकारी भवनों में मिट्टी की आवश्यकता है। सरकारी भवनों के लिए मिट्टी लाने की अनुमति प्रदान की जाए। ग्राम प्रधानों ने मंगलवार की शाम बलरामपुर सदर से बीजेपी विधायक पलटू राम से भी मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपते हुए थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की इस अवसर पर राधेश्याम, जिला महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी केके तिवारी, लाल जी सिंह, राजेश कुमार, शशि उपाध्याय, सतीश चंद्र, फूलमती, राम दुलारी, प्रदीप कुमार, इसरार, बन्ने, बुद्धिसागर, , राम निवास व अशोक कुमार सहित अनेक प्रधानगण उपस्थित थे ।

