सद्भावना आवाज़
शिशिर मिश्रा (संवाददाता)
सिद्धार्थनगर।
उ0 प्र0 राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को बाढ़ प्रबन्धन हेतु जिलाधिकारी/इंसीडेट कमान्डर संजीव रंजन के निर्देशन में एन0डी0आर0एफ0 टीम व जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण द्वारा सयंक्त रूप से जनपद स्तरीय माक एक्सरसाइज तहसील बांसी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर माकड्रिल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि आज जनपद में मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। एन0डी0आर0एफ0 टीम व जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण द्वारा आपात स्थिति से निपटने के लिए घरेलू सामानो से बचाव के उपकरण के बारे में जानकारी दी गयी।

तहसील बांसी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट के स्थानीय लोगो द्वारा सूचना दी गयी कि नदी में भयंकर बाढ़ आ गयी है जिससे बाढ़ का पानी प्रवेश करना प्रारम्भ हो गया है। सूचना की स्थिति को देखते हुए जिला कन्ट्रोल रूम को अवगत कराया गया है। लगभग 50 मिनट में पूरी आपदा की टीम रेस्क्यू आपरेषन के लिए पहुॅच गयी।
बाढ़ प्रभावित लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुॅचाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया रेसक्यू के दौरान डूबे हुए व्यक्ति को बाहर लाया गया तथा उसे कंधे पर मुह नीचे करके लाते है जिससे उसके पेट से पानी निकल जाये उसके बाद उसे नदी के उल्टा दिशा में लेटाते है और पल्स चेक किया जाता है डूबते हुए व्यक्ति को निकालकर किस प्रकार से प्राथमिक उपचार दिया जाता है उसका प्रदर्शन किया गया।

एन.डी.आर.एफ. टीम द्वारा घर में उपलब्ध संसाधनों से इम्प्रोमाइज राफ्ट बनाने व इसका प्रयोग करने का तरीका भी बताया गया। तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका प्राथमिक उपचार कराया गया तथा पीने के लिए पानी की व्यवस्था के लिए अधि0 अभि0 जल निगम व स्थानीय निकाय के सहयोग से इण्डिया मार्का-2 हैण्ड पम्प व स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था करायी जायेगी। पशु पालन विभाग द्वारा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराया जायेगा। सभी बाढ़ प्रभावित लोगो को चिकित्सा सुविधा व राहत सामग्री उपलब्ध कराया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा जनपद में बाढ़ आने पर की जाने वाली रेस्क्यू के बारे में लोगो को जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी/इंसीडेट कमान्डर संजीव रंजन के नेतृत्व में जनपद में माकड्रिल एक्सरसाइज का कार्यक्रम जनपद में इस प्रकार सम्पन्न हुआ कि जैसे वास्तविक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर पूरा प्रशासनिक अमला विभागवार अपने-अपने दायित्वों का निर्धारित अवधि में सम्पन्न करा रहे है। जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा राप्ती नदी के तट पर पौधरोपड़ किया गया।
