सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
एम एल के महाविद्यालय के एन एस एस, एन सी सी कैडेटों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन व 51 वीं यू पी बटालियन एन सी सी बलरामपुर के निर्देशन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों व कैडेटों ने लगभग 500 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय के निर्देशन में मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा किप्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है।

पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। छात्रावास वार्डेन प्रो0 एस पी मिश्र व नोडल अधिकारी एन एस एस व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ राजीव रंजन ने कहा कि फल- -फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।


