सद्भावना आवाज़
संवाददाता
(सादुल्लाहनगर) बलरामपुर
विकास खंड रेहरा बाजार के अंतर्गत ग्राम सभा खोझवा मुबारकपुर निवासी रफीउद्दीन शाह पुत्र मोईनुद्दीन ने उर्दू विषय में लगातार चौथी बार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट 68% अंक प्राप्त कर क्षेत्र एवं परिवार का नाम रोशन किया है। इसके साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने।
जे.आर.एफ. (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर उनका कहना है कि- हर मुश्किल का हल होगा, आज नहीं तो कल होगा
जे. आर. एफ. परीक्षा पास करके देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से उर्दू विषय में पी.एच.डी. करके राष्ट्रहित के लिए अपनी जानकारी समर्पित करूंगा। विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए उनका कहना है कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करते रहें। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में तथा इंटर की पढ़ाई सादुल्ला नगर बाजार में स्थित हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज से पूरी की और स्नातक की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से परास्नातक की डिग्री डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से हासिल कर आगे की तैयारी लखनऊ से की। एक छोटे से गांव से निकलकर कठिन परिश्रम करके चौथी बार परीक्षा पास कर ने पर गांव और क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। एवं लोगों ने उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।