सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
जिलाधिकारीने में मोहर्रम तथा अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल रुप से संपन्न कराए जाने के लिए सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। डीएम ने कहा की मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत सभी थानाध्यक्ष ताजिया मार्ग का निरीक्षण कर ले। मार्ग को लेकर किसी प्रकार का विवाद ना हो, यह सुनिश्चित कर ले। मार्ग यदि क्षतिग्रस्त है, जलभराव है अथवा म विद्युत तार लटके हुए हैं अथवा जर्जर है, संबंधित विभाग के अधिकारी उन कमियों को दूर कर ले । जिलाधिकारी ने कहा कि ताजिया एवं जुलूस मार्ग पहले से तय हो एवं सभी की वीडियोग्राफी कराई जाए। जुलूस एवं ताजिया के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग या प्रदर्शन ना हो इसका सख्ती से पालन कराया जाए।सभी अच्छे माहौल में त्यौहार बनाएं। त्योहार को लेकर संबंधित बीट पुलिस, चौकीदार, लेखपाल आदि की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दृष्टिगत छोटी-छोटी कमियों को दूर कर लें जिससे कि किसी बड़ी समस्या का सामना ना करना पड़े।
नई परंपरा की नही होगी अनुमति


