सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने की। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू करने वाले समस्याओं के समाधान सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर निस्तारण के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर विभिन्न विभागों द्वारा लम्बित स्वीकृति और अस्वीकृत अनापत्ति प्रमाण पत्र, पंजीयन लाइसेंस, मेमोरेंडम की स्थिति, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद ऋण सहायता योजना, मंडी समिति में सुविधाओं का अभाव आदि बिंदुओं पर समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं में प्रगति लाएं तथा लम्बित प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
उद्योग व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर
उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक से कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जो आवेदन पत्र बैंकों में लंबित है। उनका तत्काल निस्तारण कराएं। जो आवेदन पत्र वापस हुए हैं उसको देख लिया जाए। प्रदेश सरकार उद्योग व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बढ़ावा देने की मंशा के अनुरूप कार्य कर रही है। इसमें बैंकर्स व उद्यमियों को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। तभी जनपद प्रदेश का विकास हो सकता है।
समस्याओं के समाधान पर चर्चा


