सद्भावना आवाज़
आशीष कुमार गुप्ता (संवाददाता)
(सादुल्लानगर) बलरामपुर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे आपरेशन त्रिनेत्र अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाये जाने हेतु समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष को थाना द्वारा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपराधों की रोकथाम हेतु व जनपद में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों, सम्भ्रान्त नागरिकों ,ग्रामप्रधानों, ग्राम प्रहरीगण आदि को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना सादुल्लानगर के सम्मानित नागरिक त्रिनेत्रमित्र डॉ. परवेज अशरफ पुत्र मोहम्मद रफीक क़स्बा सादुल्लानगर द्वारा अपने क्लीनिक के सामने मुख्य मार्ग को कवर करते हुए दो कैमरे व क्लीनिक के अंदर दो कैमरे , कुल 04 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक थाना सादुल्लानगर बृजानन्द सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। सीसीटीवी कैमरा लगवाने वाले जनप्रतिनिधियों, सम्भ्रान्त नागरिकों ,ग्रामप्रधानों, ग्राम प्रहरीगण आदि को स्थानीय पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है।