सद्भावना आवाज़
मनीष शुक्ला
उतरौला।
सादुल्लाह नगर कस्बा निवासी वकार अहमद पुत्र तनवीर अहमद ने सीएसआईआर नेट/जेआरएफ टेस्ट क्वालीफाई कर राष्ट्रीय स्तर पर 122वां रैंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवांवित किया है। वकार अहमद अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में गणित विषय में पीएचडी कर रहे हैं।
नगर में भी खुशी की लहर
वकार अहमद ने सीएसआईआर जेआरएफ की परीक्षा पास कर फेलोशिप हासिल की है। वकार अहमद की इस उपलब्धि पर सादुल्लाह नगर में भी खुशी की लहर है। अताउल्लाह खाँ,परवेज उमर, दुर्गेश गुप्ता, आलमगीर, जहाँगीर, रोहित गुप्ता, रमेश गुप्ता, रेहान उमर, डाक्टर इरशाद अहमद आदि हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।

