सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के संभाजन के अंतर्गत मतदान स्थल के प्रस्ताव तैयार कराने एवं मतदाता सूची के आलेख प्रकाशन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत करने की अपेक्षा की हैl जिलाधिकारी ने कहा अगर कोई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो या किसी कारणवश बिल्डिंग परिवर्तन की आवश्यकता है तो इसे समय रहते कर लिया जाए। उन्होंने कहा मतदान के समय मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए l


