सद्भावना आवाज़
आशीष कुमार गुप्ता (संवाददाता)
(रेहरा बाजार) बलरामपुर।
आपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना क्षेत्र रेहराबाजार के ग्राम सभा सरायखास के प्रमुख स्थान सरायखास बाजार चौराहे पर निजी खर्च से विद्युत पोलो पर चार सीसी कैमरा लगवाया।प्रभारीनिरीक्षक रेहराबाजार ओपी चौहान ने प्रधान की सराहना कर फूल मालाओं से स्वागत किया उन्होने गाजेबाजे के साथ सी सी कैमरा का उदघाटन किया।
प्रभारी निरीक्षक रेहराबाजार ओ पी चौहान ने बताया कि उक्त स्थान सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्तवपूर्ण है सरायखास बाजार चौराहा थाना रेहराबाजार व थाना सादुल्लानगर का बार्डर है और यहाँ सप्ताहिक बाजार भी लगता है। प्रधान गंगा राम वर्मा के इस कार्य की काफी सराहना की गई। प्रभारी निरीक्षक ओ पी चौहान जगह जगह ओर लोगों को सी सी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अवसर पर तमाम संभ्रांतजन मौजूद रहे।