सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। रविवार की देर रात एसपी ने जिले के 62 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन हाजिर होने वालों में 28 मुख्य आरक्षी शामिल है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कार्रवाई करते हुए महाराजगंज तराई थाना पर तैनात 9 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। जबकि नगर कोतवाली के 3, देहात थाना के 4, ललिया थाना के 2, हरैया में 3 उतरौला कोतवाली के 3 गेड़ास बुजुर्ग में 2, श्रीदतगंज में 3 जबकि तुलसीपुर थाने में तैनात 7 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए है।
इसी तरह गौरा चौराहा थाना के 3, पचपेड़वा थाना में 6 गैसडी कोतवाली के 3, रेहरा बाजार थाना के 6 एवम सदुल्लानगर थाना के 8 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। लाइन हाजिर होने वाले पुलिस कर्मियों में 28 मुख्य आरक्षी तथा 33 आरक्षी है, जबकि 1 कंप्यूटर आपरेटर को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधीक्षक की इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस मोहकमें में हड़कंप मच गया है। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है, कि आने वाले कुछ दिनों में जिले के कई लापरवाह थानाध्यक्षों पर भी कार्रवाई हो सकती है।