सद्भावना आवाज़
मनीष शुक्ला
उतरौला
खबर बलरामपुर के सदुल्लानगर की है पता लगा है की सफाई के नाम पर यहां की व्यवस्था काफी लचर है।कहीं सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है तो कहीं पर सफाई कर्मी के न आने से गाँव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है । जबकि तीन सफाई कर्मियों को एक वर्ष के लिए ब्लाक से सम्बद्ध किया गया था ।और लगभग तीन वर्ष से सम्बद्धता प्रभावी है ।विकास खण्ड रेहरा बाजार के देवरिया आदम, भैरवा, अहरौली बुजुर्ग, बूधीपुर, अधीनपुर, सहजौरा, विशुनपुर खरहना, बैरिया सुर्जनपुर आदि 8 ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की तैनाती नहीं है।
सफाई कर्मचारी मस्त जनता त्रस्त
जिसके कारण चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है,जबकि जिम्मेदार इस पर जवाब देने से बच रहे हैं। विकास खण्ड रेहरा बाजार के 96 राजस्व ग्राम पंचायत के सापेक्ष 92 सफाई कर्मियों की तैनाती है ।ब्लाक मुख्यालय पर अंगद, पतिराम, विश्नु प्रसाद को अटैच किया गया है सफाई कर्मी की तैनाती नहीं होने कारण सडक़ो पर गंदगी का अंबार व नाली चोक होने से गंदा पानी सडक़ो पर बह रहा है जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की भी आशंका है।


