सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
जनपद बलरामपुर के ब्लॉक श्रीदत्तगंज में आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को द्वारा किया गया।आजादी के अमृत महोत्सव के समाप्ति के अवसर पर आयोजन से संबंधित “मेरी माटी मेरा देश” अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत देश के लिए जीवन न्योछावर करने वाले भारत देश के वीरों के सम्मान में “शीलाफलकम” का लोकार्पण किया गया तथा इसके साथ ही मिट्टी एवं मिट्टी के दियों के साथ “पंच प्रण” शपथ लिया गया।


