सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
देश की आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। सबसे भव्य समारोह कलेक्ट्रेट और रिजर्व पुलिस लाइन में संपन्न हुआकलेक्ट्रेट परिसर में जिला अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने देश की शान तिरंगे का ध्वजारोहण कर सलामी दी। उन्होंने इस अवसर पर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने रखने का बल दिया। उन्होंने देश के लिए शहीद होने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए तमाम वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया है। इस आजादी और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।इसी तरह पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में क्वार्टर गार्ड पर ध्वजा रोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी की गई।
राष्ट्रीय एकता की शपथ ली

समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र गान का वादन कर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम मनाया गया गया। समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अस्पृष्यता निवारण, राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थिति क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी की गई। समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का वादन कर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम मनाया गया गया।सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अस्पृष्यता निवारण, राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले उनि. यातायात अशोक कुमार पांडे (अति उत्कृष्ट पुरस्कार) निरीक्षक शंभू सिंह (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह) मुख्य आरक्षी विनय मौर्य (प्रशंसा चिन्ह रजत) पुरस्कार प्रदान किया गया और यूपी 112 मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी/कर्मचारीयों प्रशस्त्रि पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया।
एसपी ने जिलावासियों को दी शुभकामनाएं
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गईं। पर्यावरण संरक्षण हेतु रिजर्व पुलिस लाइन में केशव कुमार द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात उदय राज सिंह, क्षेत्राधिकार ललिया राधा रमण सिंह प्रतिसार निरीक्षक श्री किशनलाल गौतम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
तिकोना पार्क बना आकर्षण का केंद्र


