सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता, निपुण भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति, और अभिभावक व समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बलरामपुर जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जहां जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा क्षेत्र को अत्याधिक बेहतर बनाने के लिए और समुदाय से जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान के रूप में ‘स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन रोडमैप’ की महत्वपूर्ण पहल की गई।इस पहल के तहत, 1814 परिषदीय विद्यालयों ने विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ मिलकर एक वर्ष की कार्ययोजना “स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन रोडमैप तैयार किया, जिसका उद्देश्य शिक्षा के इस नए 2023-24 सत्र में अपने एक वर्ष के लक्ष्य निर्धारित करना ,शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को प्रोत्साहित करना और विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है ।
शिक्षा में सुधार की दिशा


