सद्भावना आवाज़
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार यानी 18 अगस्त, 2023 को CTET 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे CBSE CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET परीक्षा 20 अगस्त 2023 को OMR आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
सिलेबस और एग्जाम पैटर्न
इस एग्जाम में दो पेपर होते हैं। इसमें से पेपर-1 पहली से 5वीं क्लास तक के लिए होता है। क्वेश्चन पेपर-1 में बाल विकास और शिक्षा शास्त्र, लैंग्वेज-1 व लैंग्वेज-2, मैथमेटिक्स और पर्यावरण अध्ययन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। हर विषय से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी। क्वेश्चन पेपर हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा।


