सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में नई पेंशन नीति, बायोमीट्रिक हाजिरी सहित अनेक मुद्दों के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को फुपुक्टा के आह्वान पर एमएलके कॉलेज के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द उनकी मांगों पर विचार किया जाए।सुआकटा के अध्यक्ष और एमएलके महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विमल प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन के तीसरे दिन भी लगातार विरोध जताया। उन्होंने कहा कि फुपुक्टा के आह्वान पर महाविद्यालय के शिक्षक नयी पेंशन स्कीम, बायोमेट्रिक अटेंडेंस एवं शासन की शिक्षक एवं शिक्षा विरोधी नीतियों के विरुद्ध पिछले दो दिनों से आंदोलनरत हैं।
लड़ाई जारी रहेगी
उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी मांगों से पीछे हटने वाले नहीं हैं, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती लड़ाई जारी रहेगी और आर-पार संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर प्रो. प्रकाश चन्द्र गिरी, प्रो. तबस्सुम फरखी, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. रमेश शुक्ल, डॉ. आशीष लाल, डॉ. प्रखर त्रिपाठी, डॉ. साक्षी शर्मा, डॉ.अनुज सिंह, डॉ. भानु प्रताप और डॉ. सैंकी रूहेला आदि मौजूद रहे।