सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर में जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण एवम स्मार्ट चौराहे बनाने का फैसला किया है। इस फैसले को अमली जामा पहनाने के लिए जिलाधिकारी अरविंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ शहर के चौराहों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग , नगर पालिका ,बलरामपुर चीनी मिल अधिकारियों के साथ , भगवतीगंज, फुलवरिया बाई पास, सहित कई चौराहों का जायजा लेते हुए कहा की चीनी मिल द्वारा आईसी मद से चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं गोल चक्कर का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा की गोल चक्कर पर फाउंटेन एवं आकर्षक लाइटिंग कराए जाय।
उन्होंने कहा कि चौराहों के स्मार्ट पर होने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी एवं यातायात प्रबंधन में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी द्वारा बहादुरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन प्रवेश गेट का भी निरीक्षण किया गया है। प्रवेश गेट का फाउंडेशन तैयार हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा प्रवेश गेट पर जनपद के प्रमुख स्थानों एवं महत्व का वर्णन किए जाने तथा आकर्षक लाइटिंग कराए जाने तथा कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर चीनी मिल के अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।