तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ समापन
सद्भावना आवाज़
आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर)
स्व0श्री राम तीर्थ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा उतरौला बलरामपुर में चल रहे तीन दिवसीय जिला विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान मेले का समापन किया गया।कार्यक्रम के आयोजक “सहयोग सेवा संस्थान बस्ती” के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर व विशिष्ट अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज माधव जोत बलरामपुर के प्राचार्य डॉक्टर चंदन पांडेय ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि हमारे देश को सन 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है जिसके लिए विज्ञान के क्षेत्र में भी कार्य करना पड़ेगा।आगामी भविष्य में हमारा देश सूर्य के अध्ययन हेतु आदित्य एल नाम से मिशन शुरू करने वाला है और साथ ही साथ गगनयान के द्वारा पहली बार किसी भारतीय को अंतरिक्ष मे भेजा जाएगा जिसकी तैयारी चल रही है।
बच्चों में सृजनात्मक सोंच विकसित
ग्रुप ऑफ कॉलेज के सलाहकार डॉक्टर रमाकांत वर्मा ने कहा कि वैज्ञानिक सोंच विकसित करके हम सभी अपने जीवन को सुधार सकते हैं,संतुलित आहार,कसरत,व अच्छी सोंच के द्वारा हम बीमारियों को हरा सकते हैं।कक्षा 12 की छात्रा पुष्पा देवी,महक खान,नन्दनी सागर को सम्मानित किया गया।क्विज प्रतियोगिता,मॉडल प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11व 12 की मधु मौर्य प्रथम स्थान,राजू वर्मा द्वितीय स्थान व डेविड वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।कक्षा 9 व 10 से सुनील वर्मा को प्रथम स्थान,अमन वर्मा को द्वितीय स्थान,संध्या सोनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य लक्ष्मी वर्मा व पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कु0 पूजा वर्मा ने आए हुए अतिथियों व आगंतुकों को अंगवस्त्र प्रदान करते हुए स्वागत किया।एस आर टी सी पी जी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हवलदार वर्मा ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि बच्चों में सृजनात्मक सोंच विकसित करने व उनकी जिज्ञासा को शांत करने हेतु इस तरह के कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होते हैं।कार्यक्रम में मंच संचालन शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉक्टर पवन नन्दा ने करते हुए कहा कि जय जवान जय किसान के साथ अब हमें जय विज्ञान की बात भी करनी होगी।कार्यक्रम में अवधेश वर्मा,अंशु वर्मा,के के मिश्र,सुनील श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता,नटवरलाल यादव,विकास शर्मा, बीरेंद्र शर्मा आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं व क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।