सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक किए जाने एवं 71 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में मॉडल उचित दर की दुकान बनाए जाने के संबंध में बैठक की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के परिवार जिनके की आधार बैंक खाता से लिंक नहीं हुए हैं उनका आधार प्राथमिकता के साथ बैंक खाते से लिंक करा जाए, इसके लिए बैंक में अलग से काउंटर खोले जाएं एवं बैंक में जागरूकता के लिए बैनर इत्यादि लगाया जाए।उन्होंने कहा कि इसके लिए गैस एजेंसियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सभी एजेंसी द्वारा लाभार्थियों को जागरूक किया जाएगा ।


