सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
सीटीसीएस एवं यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तुलसीपुर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व में सम्पन्न कराई गई बाघसखा टीशर्ट्स पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणामों की रविवार 20 अगस्त को घोषणा कर दी गई। विजयी हुए प्रतिभागियों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट व टी शर्ट्स का वितरण कार्यक्रम सायं 5 बजे से साईं एजुकेशन सेंटर, जामा मस्जिद रोड, इंदिरानगर, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी विजेताओं व अन्य प्रतिभागियों को सीटीसीएस के संस्थापक/अध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य संरक्षक श्रीमती सूरज पाण्डे, सचिव शम्भू शरण वर्मा एवं सीटीसीएस के मुख्य संरक्षक व यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तुलसीपुर इकाई के चेयरमैन आलोक अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।


