सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के इमलिया बनकटिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि शहनाज की शादी ग्राम बक्सरिया निवासी अशरफ के साथ 3 वर्ष पूर्व हुई थी। शहनाज के परिवार वालों ने शादी में काफी दान दहेज भी दिया था लेकिन लड़के के पिता व ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। विवाह के बाद से ससुराल वाले ₹200000 नगद और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर शहनाज को प्रताड़ित करते थे। कई बार उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल भी दिया। मायके वालों द्वारा समझाने बुझाने के बाद शहनाज को ससुराल भेज दिया जाता रहा।
शनिवार को एक बार फिर ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर शहनाज को बुरी तरीके से मारा पीटा और गला दबाकर हत्या की कोशिश की जिसके कारण शहनाज बेहोश हो गई। जिसे उतरौला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत चिंताजनक देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला रेफर कर दिया जाए जहां पर उसकी हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने शहनाज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत और बिगड़ने पर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने शहनाज को बहराइच के लिए भेज दिया। बहराइच में इलाज के दौरान शहनाज दे दम तोड़ दिया।
मृतका के चाचा मोहम्मद सलीम ने शहनाज के पति अशरफ उसके पिता असलम भाई अकरम सहित 5 लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। उतरोला कोतवाली के अपराध निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को बताया की मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।