सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार द्वारा थाना रेहरा बाजार एवं थाना सादुल्लाह नगर में पहुंचकर आम जनमानस की शिकायतों को सुना गया एवं शिकायतों के के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
वादी एवं प्रतिवादी में समझौता

जमीन विवाद में लापरवाही बरतने वाले 2 राजस्व निरीक्षक और एक लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने जमीनी विवाद से जुड़े कई मामलों में मौके पर ही वादी एवं प्रतिवादी में समझौता करते हुए निस्तारण कराया गया।उन्होंने कहा कि लेखपाल एवं कानूनगो को अपने क्षेत्र के जमीनी विवाद से जुड़े मामलों की पूर्णतया जानकारी हो तथा चकरोट,भूमि विवाद, पैमाइश आदि से जुड़े विवादों का राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण कराया जाए। जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी द्वारा कानूनगो नईम अहमद, कृष्ण कुमार मिश्रा एवं लेखपाल बेचन राम शास्त्री के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किए जाने का निर्देश संबंधित को दिए गए।
जमीनी विवादों के निस्तारण में तेजी


