सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं श्रावस्ती जिला पंचायत के अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा है कि अटल जी के शासनकाल में चलाई गई योजनाओं को यूपीए सरकार ने बंद कर दिया। जिसके कारण बलरामपुर श्रावस्ती जैसे जिलों का विकास नहीं हो पाया। अब जबकि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है। बलरामपुर और श्रावस्ती जिले विकास की नई इबारत लिख रहे हैं । दद्दन मिश्रा रविवार को बलरामपुर के पर्यटक आवास ग्रह के सभागार में आयोजित पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू एवं जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह डीपी आदि मौजूद थे।
जिले को राजकीय विश्व विद्यालय की सौगात
उन्होंने कहा की श्रावस्ती में एयर पोर्ट विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है तथा सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है । पूर्व सांसद ने कहा की बलरामपुर और श्रावस्ती जिला शिक्षा सहित अन्य तमाम मामलों में बहुत पिछड़ा हुआ है । इसी को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने बलरामपुर जिले को राजकीय विश्व विद्यालय की सौगात दी है । जिसका निर्माण जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा ।


