सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में दैवीय आपदा और बाढ़ की आहट को देखते हुए एनडीआरएफ वाराणसी की 11 वाहिनी के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एनडीआरएफ की टीम बलरामपुर जिले का दौरा कर रही हैटीम ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर आपदा को निपटने एवं जोखिम को कम करने के लिए विभिन्न संसाधनों और हितकार्यों को सशक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक कर बचाव के गुर सिखाए।एनडीआरएफ की टीम ने सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेल्हा गांव का भ्रमण किया और प्रशिक्षित और अनुभवी टीमों द्वारा बेलहा गांव में कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया, जिसमें भूकंप, बाढ़ में बचाव के तरीके, आकाशीय बिजली से बचाव, गले में फंसी बाहरी वस्तु को निकालने के तरीके, रक्तस्राव प्रबंधन, उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर बनाना और उपलब्ध संसाधनों से फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाने का आयोजन किया।

करोड़ों की संपत्ति का नुकसान
गांव के लोगों को पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधारोपण के महत्त्व के बारे में जागरूक किया और इस अभियान को अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। टीम की अगुआई उप-निरीक्षक जयप्रकाश और उनके सहायक टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्रदान किया। एनडीआरएफ की टीम ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया की यदि गांव में दैवी आपदा या बाढ़ आती है तो कैसे खुद की जान सुरक्षित करें और लोगों को भी बचाएं।


