सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
भारतीय जनता पार्टी 2024 के आम चुनावों की तैयारियों में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती, शायद इसी वजह से वर्तमान समय में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन और पार्टी को मजबूत बनाने हेतु निरंतर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार लोगो के बीच जाकर अपने प्रतिनिधियों और कार्यक्रताओ के द्वारा आमलोगों से संगठन की मजबूती का पता लगा रही है और जो भी आवश्यक लगता उसमे हर संभव बदलाव भी कर रही।
जैसा की काफी दिनो से खबर भी आ रही थी की इस बार भाजपा जिला स्तर पर बड़ा बदलाव करने वाली है, वह सच भी हुआ और आज भाजपा ने लगभग अपने 50 जिलाध्यक्ष को उनके कार्य से मुक्त किया तथा नए जिलाध्यक्षों को उन जनपदों की कमान सौंपी। इस बार बीजेपी ने अधिकतर पुराने चेहरों को ही वरीयता प्रदान करने का प्रयास किया। बीजेपी का दावा है की उन्ही के सहारे 2024 की नैया पार होगी। वही कुछ ऐसे भी नाम रहे जिन्होंने दोबारा अपनी जिलाध्यक्ष की कुर्सी बचा ली।

इन्ही में से एक नाम जनपद बलरामपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह का भी। प्रदीप सिंह फिर एक बार अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे या यूं कहे की पार्टी नेतृव ने उनपर फिर से भरोसा जताया है। प्रदीप सिंह के नेतृत्व में बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी अच्छी जीत हासिल की थी, उसके बाद हाल ही में हुए नगरपालिका के चुनावों में भी पूरे जिले ने उनका लोहा माना और भाजपा ने लगभग 15 वर्ष बाद नगरपालिका बलरामपुर की सीट कब्जाई।
प्रदीप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी पार्टी द्वारा संचालित हर गतिविधि में सक्रिय भागीदारी की तथा, निरंतर पार्टी के हित के लिए कार्य किया। माना जा रहा है की प्रदीप सिंह की पैठ संगठन में उनके कार्यों की बदौलत इतनी मजबूत है की पार्टी को उनके समकक्ष जिलाध्यक्ष के इस पद के लिए कोई और उम्मीदवार योग्य नहीं दिखा। शायद इसी वजह से प्रदीप सिंह को दोबारा बलरामपुर जनपद में भाजपा के जिलाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अटल भवन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह को दोबारा पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल नगाड़े बजाकर अपनी खुशी जताई। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी सद्भावना आवाज़ की टीम से बात करते हुए उन्होंने कहा यह कुर्सी दोबारा प्रदेश सरकार ने मुझे एक आशीर्वाद स्वरूप दिया है, जिसके लिए मैं तत्पर होकर अपनी सरकार को बनाने में हर संभव प्रयास करूंगा। लोकसभा श्रावस्ती सीट को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने की भी बात कही।

