सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर आज से शुरू हो रही आयुष्मान भव योजना को अमली जामा पहना हुए जमीन पर उतरने की जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष्मान भव योजना की विस्तृत जानकारी दी।मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार ने बताया की “आयुष्मान भव” अभियान शुरू करने का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों सहित हर इच्छित लाभार्थी तक स्वास्थ्य योजनाओं की डिलीवरी में सुधार करना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘अंत्योदय’ के दृष्टिकोण के अनुरूप स्वास्थ्य देखभाल पहुंच और जागरूकता बढ़ाना है, जिससे हर गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति सुनिश्चित हो सके।
3.0 की शुरुआत पीएमजेएवाई योजना के तहत
इस अभियान का लक्ष्य चयनित क्षेत्रों के लिए ‘आयुष्मान ग्राम पंचायत’ या ‘आयुष्मान वार्ड’ का दर्जा प्राप्त करना भी है। इसके अतिरिक्त, ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान अंग दान प्रतिज्ञा रजिस्ट्री, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान जैसी पहल आयोजित की जाएंगी।उन्होंने बताया कि अभियान में आयुष्मान कार्ड वितरित करने के लिए “आयुष्मान आपके द्वार 3.0”, साप्ताहिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए “आयुष्मान मेला” और ग्राम-स्तरीय स्वास्थ्य जागरूकता के लिए “आयुष्मान सभा” शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार 3.0 की शुरुआत पीएमजेएवाई योजना के तहत सभी शेष पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के वितरण के लिए की जा रही है।यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र लाभार्थी इस अभियान में न छूटे। इसके माध्यम से खुद पंजीकरण करके कार्ड निर्माण किया जा सकेगा।
मेडिकल कॉलेज द्वारा सीएचसी परआयोजित होगा साप्ताहिक मेला


