सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा पालिका परिसर में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सीतापुर आई हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सक द्वारा नेत्रों का परीक्षण किया गया। कई मरीजों को आपरेशन के लिए भर्ती किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू,मुख्य चिकित्साधिकारी सुशील कुमार एंव राजमणि वर्मा अधिसाषी अधिकारी,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अजय कुमार शुक्ल ने फीता काट कर किया ।

30 मरीजों को आपरेशन के लिए अस्पताल में किया भर्ती
सीतापुर नेत्र अस्पताल के टीम द्वारा 200 मरीजों का परीक्षण किया गया तथा 30 मरीजों को आपरेशन की सलाह दी गयी जिसमें 18 मरीजों को आपरेशन के लिए भर्ती किया गया । इन मरीजों का आपरेशन सीतापुर में किया जाएगा । इन मरीजों के आने जाने दवा एवम भोजन की नि:शुल्क सुविधा पालिका की तरफ से की जाएगी ।
नगरवासिओं के सुविधा और मदद के लिए आयोजन

इस अवसर पर चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरु ने कहा कि नगरवासियों के सुविधा के लिए नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है जिससे लोग लाभ ले सके। नगरवासिओं के सुविधा और मदद के लिए ऐसे आयोजन करते रहेगे।
ये लोग रहे उपस्थित


