सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
जनपद बलरामपुर के मुख्यालय स्थित आदर्श नगरपालिका परिषद के परिसर में नगरपालिका द्वारा जनसंघ के शिल्पकार रहे दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में आदर्श नगरपालिका बलरामपुर के चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह “धीरू” ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर सर्वप्रथम माल्यार्पण कर उन्हे पुष्प अर्पित किए।नगरपालिका अध्यक्ष के साथ अधिशाषी अधिकारी राजमणि वर्मा, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह “बैस”,समेत तमाम नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सर्वस्व न्योछावर कर दिया

कार्यक्रम के अवसर पर संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा की दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सबके के लिए प्रेरणा लेने वाला है।उन्होंने आरएसएस प्रचारक के तौर अपनी यात्रा की शुरुवात की थी।जनसंघ तथा वर्तमान समय की भारतीय जनता पार्टी के वह शिल्पकार और अध्यक्ष भी रहे।उन्होंने संगठन को दृढ़ता प्रदान करने और आगे ले जाने में ही अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था,उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है।
“स्वदेश” जैसी कई पत्रिकाओं के संपादक

दिनदयाल उपाध्याय “राष्ट्रधर्म” और “स्वदेश” जैसी कई पत्रिकाओं के संपादक भी रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने यह भी कहा की दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय के राजनीतिक उद्घोषक,एवं राष्ट्रवाद के प्रबल पक्षकार थे। दीनदयाल उपाध्याय जी को राजनीति में सरलता,सादगी और वैचारिकता का सबसे उत्तम पर्याय माना जाता था।नगरपालिका अध्यक्ष ने दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए उन्हें नमन किया और यह भी कहा की भारत की राजनीति और इसके सभी राजनेता आने वाले कई शताब्दियों तक इनसे प्रेरणा प्राप्त करते रहेंगे।जयंती कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दीनदयाल उपाध्याय जी को याद किया और उन्हें नमन किया।

