सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
जिले में सड़कों के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह का प्रयास लगातार जारी है और जिलाधिकारी के प्रयास से जिले को 04 और नई सड़कों की सौगात जल्द मिलने वाली है। जिलाधिकारी ने सोमवार को मण्डी परिषद की 04 नई सड़कों की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
307.92 लाख की लागत से बनेगीं मण्डी परिषद की 04 नई सड़कें

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि विधानसभा सदर अन्तर्गत बेलहा गौरा मार्ग से सेवरही कुसहवा तक 1.30 किमी लम्बी सड़क के लिए 66.17 लाख, विधानसभा तुलसीपुर अन्तर्गत 02 सड़कों बालापुर जरवा मार्ग से अनुसूचित जनजाति स्कूल होते हुए बालापुर गांव तक 01 किमी लम्बी सड़क निर्माण के लिए 60.03 लाख रूपए व नामे सरदार के भट्ठा से परसपुर मझगहवा तक 1.80 किमी लम्बी सड़क के लिए 118.08 लाख रूपए तथा विधानसभा उतरौला अन्तर्गत बदलपुर हनुमान मन्दिर से मझौवा होते हुए हुसैनाबाद पक्की सड़क तक 1.5 किमी लम्बी सड़क के लिए 63.64 लाख रूपए सहित कुल 307.92 लाख रूपए का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए सोमवार को शासन को भेजा गया है।
गड्ढामुक्ति के लिए भी शासन को प्रस्ताव


