सद्भावना आवाज़
बहराइच
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयुष्मान सभा, सघन मिशन इंद्रधनुष, टीबी मुक्त पंचायत, प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आभा आईडी व ई-संजीवनी सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की गई। कम प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ता सहित ऐसे सभी स्वास्थ्य कर्मी जिनकी प्रगति शून्य है उन्हें नोटिस देकर तत्काल हटाया जाय।
सीएचओ की जांच के लिए निर्देशित
जिलाधिकारी ने हुजूरपुर सहित सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों की समीक्षा करते हुए सभी मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय सहित शुद्ध पेयजल की व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पुराने हो चुके सभी स्वास्थ्य केन्द्रों की रंगाई पुताई व आस पास झड़ियों आदि की सफाई के लिए संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डीएम ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को प्रत्येक माह 10 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों पर विजिट करने के निर्देश दिये। साथ ही ऐसे सेंटर जहां ई संजीवनी के माध्यम से 5 या 5 से कम मरीज देखे जाते हैं वहां तैनात सीएचओ की जांच के लिए निर्देशित किया।
आशा कार्यकर्ताओं को तीन बार नोटिस


