सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव व संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा की ।
योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना

आबकारी एवं मद्द निषेद विभाग मंत्री नितिन अग्रवाल ने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की और कहा कि हम सभी को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है साथ ही निरंतर संपर्क और प्रवास के जरिए पार्टी के अभियानों को सफल बनाना है हम सभी का प्रत्याशी कमल का फूल है।
श्रावस्ती को भाजपा के खाते में लाना

हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए लोकसभा श्रावस्ती को भाजपा के खाते में लाना है। जो पदाधिकारी जिस कार्य के लिए लगायें गये है उस कार्य को निष्ठा पूर्वक पूर्ण करते हुए चुनाव तक उसमें जुटे रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा इस बार श्रावस्ती लोकसभा सीट भाजपा के खाते में होगी जनपद बलरामपुर और श्रावस्ती दोनों जगहों से हम रिकार्ड मतों से चुनाव में आगे रहेंगे।
मंडल प्रवास, टिफिन बैठक सहित तमाम अभियानों की समीक्षा


