Balrampur : फर्जी शिक्षक गिरफ्तार ,फेक डॉक्यूमेंट लगाकर पाई थी नौकरी, कोतवाली और एसओजी टीम की कार्रवाई
सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने कानपुर से एक फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले फर्जी शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।नगर कोतवाली और एसओजी की टीम ने फर्जी शिक्षक सतनाम सिंह को शिवनगर थाना कल्याणपुर कानपुर नगर से गिरफ्तार किया है।
सत्यापन के समय फर्जी दस्तावेजों
पुलिस की इस गिरफ्तारी से फर्जी शिक्षकों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। उल्लेखनीय है कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2020, 21 में बड़े शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ था। बाद में सत्यापन के समय फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वालों की कलाई खुल गई थी। तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामचंद्र द्वारा एक अप्रैल 2021 को नगर कोतवाली में 92 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।पिछले दो सालों से इस मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा जिले की जिम्मेदारी संभालने की बाद जांच में तेजी आई और एसपी केशव कुमार ने इस मामले की मानीटारिग की जिम्मेदारी एएसपी नम्रता श्रीवास्तव को सौंपी।
फर्जी शिक्षक सतयनाम सिंह की गिरफ्तारी
एसपी की सख्ती के बाद पुलिस महकमे में तेजी आई और गुरुवार को नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने गुरुवार को कानपुर से फर्जी शिक्षक सत्यनाम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तेजी और फर्जी शिक्षक सतयनाम सिंह की गिरफ्तारी के बाद दूसरे फर्जी शिक्षकों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।