सद्भावना आवाज
बलरामपुर
भाजपा कार्यालय अटल भवन बलरामपुर पर वोटर चेतना अभियान की जिलाकार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथिप क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह रहे। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र में हमने तीन लोकसभा में शिकस्त खाई थी जिसमें श्रावस्ती लोकसभा में हमारी बहुत कम मतों के अंतर से हार हुई थी। हम सभी को कम मतों के अंतर को पूरा करने का प्रयास करना है इसके लिए वोटर चेतना अभियान से जुड़े प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपने जिम्मेदारी का निर्वाह करना है इसमें कहीं भी कोई शिथिलता नहीं बरतना है। चुनाव आयोग की तरफ से जो तिथिवार सूची जारी की गई है उस तिथि पर हम सभी को लगकर वोटर बढ़ाने का कार्य करना है।

इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-dm-law-and-order-will-be-taken-care-of-in-view-of-festivals/
कार्यशाला का आयोजन

27 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा जिसे मंडल अध्यक्षों को सौंपना है। जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उन्हें वोटर लिस्ट में जोड़ना है। नये मतदाता बनाने के लिए फार्म 6 का उपयोग करना है। 29 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम के साथ ही वोटर लिस्ट का वाचन करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अभियान में लगाया गया है और आशा है कि हम सभी अधिक से अधिक नये मतदाताओं को जोड़ने में सफल होंगे। उन्होंने बताया कि मंडल कार्यशाला का आयोजन 18, 19 और 20 अक्टूबर को किया जाएगा।
कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जिला कार्यशाला में प्रमुख रूप से लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडे, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह व चंद्र प्रकाश सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, अनूप चंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल, राकेश तिवारी, महिपाल चौधरी अभियान के संयोजक बृजेन्द्र तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष प्रभारी, अभियान से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/on-the-occasion-of-fire-prevention-week-children-of-st-xaviers-disney-world-school-visited-the-fire-station/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/cmo-inspected-the-community-health-center/
Follow for more updates…

