सद्भावना आवाज़
लखनऊ
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला यह दुर्गा पंडाल लखनऊ शहर के जानकीपुरम में बनाया गया है। यह दुर्गा पंडाल बेहद खास इसलिए है क्योंकि इस पंडाल को वृंदावन के मशहूर प्रेम मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है। इस पंडाल में जाने वाले भक्तों को मथुरा वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर में होने का आभास होगा। बता दें कि इस पंडाल को उत्सव दुर्गा पूजा नाम दिया गया है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब दुर्गा पंडाल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/now-you-can-easily-lock-chat-on-whatsapp/

इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/ayodhya-naga-sadhu-strangled-to-death-in-hanumangarhi-complex/
वर्ष 2019 के बाद से पंडाल लगातार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल कर रहा है। इससे पहले वर्ष 2019-20, 2022 और अब 2023 में भी इस पंडाल ने ये उपलब्धि हासिल की है। ये सबसे ऊंचे पंडाल के तौर पर रिकॉर्ड बनाने में सफल हुआ है। इस पंडाल के संचालक सौरव बंद्योपाध्याय ने न्यूज 18 को बताया कि ये दुर्गापंडाल कुल 47,210 स्क्वायर फीट में बना है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/now-you-can-easily-lock-chat-on-whatsapp/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/ayodhya-naga-sadhu-strangled-to-death-in-hanumangarhi-complex/
इस पंडाल को बनाने में चार महीने का समय लगा है और कुल 55 लाख रुपये की लागत आई है। बता दें कि इस पंडाल को प्रेम मंदिर की हूबहू कॉपी बनाया गया है। पंडाल को प्रेम मंदिर का रूप देने के लिए थर्माकोल को संगमरमर जैसा दिखाया गया है। इसके लिए 650 लीटर पेंट की उपयोग हुआ है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/now-you-can-easily-lock-chat-on-whatsapp/

इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/ayodhya-naga-sadhu-strangled-to-death-in-hanumangarhi-complex/
इस दुर्गा पंडाल की खासियत है कि सिर्फ इसकी बाहरी इमारत ही नहीं बल्कि पंडाल के अंदर भी ऐसी कारीगरी की गई है कि पंडाल पूरी तरह से प्रेम मंदिर में होने का आभास कराता है। आयोजकों ने प्रेम मंदिर की तर्ज पर ही गोवर्धन पर्वत लिए श्रीकृष्णा भगवान के दर्शन करवाएं है। पंडाल में कृष्ण गोपियों के साथ भी दिखते है। यहां भगवान कृष्ण की कई लीलाओं को दिखाया गया है, जो भक्तों का मन मोह रही है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/now-you-can-easily-lock-chat-on-whatsapp/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/ayodhya-naga-sadhu-strangled-to-death-in-hanumangarhi-complex/
दुर्गा मां की मूर्ति है खास
इस पंडाल में दुर्गा मां की मूर्ति भी बेहद खास है। प्रेम मंदिर के तर्ज पर बनाए गए इस पंडाल में लगाई गई माता दुर्गा की मूर्ति बेहद अनोखी है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी दुर्गा मां के हाथों में देखने को मिलेगी। बता दें कि ये पंडाल 19 अक्टूबर से आम जनता के लिए खुलेगा। अभी माता से पर्दा नहीं हटा है। शुभ मुहूर्त के अनुसार 19 अक्टूबर को ही माता से पर्दा हटाया जा सकेगा।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/now-you-can-easily-lock-chat-on-whatsapp/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/ayodhya-naga-sadhu-strangled-to-death-in-hanumangarhi-complex/
Follow for more updates…