सद्भावना आवाज़
सादुल्लानगर (बलरामपुर)
श्री श्री 108आदर्श रामलीला सीमिति 150 वर्ष से चल रही। अचलपुर चौधरी की रामलीला मैदान में रामचरितमानस पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया।मुख्यअतिथि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय समाजसेवी भाई राम मिश्र ने दीप प्रज्वलित व फीता काट कर रामचरित मानस का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इसके बाद राम लीला समिति अचलपुर चौधरी के पदाधिकारीयों ने मुख्य अतिथि महेन्द्र पाण्डेय को माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया।मुख्यअतिथि महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म को जागृत करने के लिए यह कार्यक्रम चल रहा है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/vaccination-in-3-phases-under-mission-indradhanush/

जिससे आने वाली पीढ़ियां अपने आदर्श को जान सके। और राम लक्ष्मण जैसा भ्राता व सीता जैसी पत्नी के रूप में नव युवकों व नव युवतियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिससे सनातन धर्म का अन्य देशों में भी लोग शिक्षा ले। भारत विश्व गुरु बन सके।विशिष्ट अतिथि भाई राम मिश्रा,रमेश चंद्र तिवारी,विष्णु गुप्ता,दीपचंद्र जायसवाल,संजय शर्मा,आदि लोगों ने श्रीराम जी के आदर्शो का बखान किया ।इस अवसर पर राम सागर शर्मा,पंकज शर्मा,अमन मिश्रा,राधेश्याम वर्मा,विनोद शास्त्री,जयप्रकाश मिश्रा,राम औतार मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे ।।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/vaccination-in-3-phases-under-mission-indradhanush/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/vaccination-in-3-phases-under-mission-indradhanush/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube

