सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के सेंट जेवियर्स डिज्नी वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को प्रमुख पर्व दीपावली से पूर्व दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को सेंट जेवियर्स डिज्नी वर्ल्ड स्कूल के एक्टिविटी रूम में दीपावली उत्सव को आकर्षक ढंग से मनाया गया।
बच्चों में गजब का उत्साह
दीपावली मनाने से पहले एक्टिविटी कक्ष की फूलों से, दीयों से झालरों से उच्चकोटि की सजावट की गई। दीपावली को लेकर स्कूल के बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। सभी बच्चे अपने माता पिता के सहयोग से खूबसूरत पोशाक से सुसज्जित होकर आए। बालकों में कोई राम, कोई लक्ष्मण, कोई भरत कोई शत्रुघ्न और कोई हनुमान के रूप में नजर आए।
इसे पढ़ेंhttps://sadbhavnaawaj.com/markets-lit-up-before-dhanteras-crowds-gathered-for-shopping/
मंगलमयता और समृद्धि का त्योहार
बालिकाओं में कोई और कोई साबरी के रूप में नजर आईं। स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम रूमी ने बच्चों को दीपावली के विषय में बताते हुए कहा कि दीपावली को पवित्रता, रोशनी, मंगलमयता और समृद्धि का त्योहार भी माना जाता है। इसी कारण दीपावली में साफ सफाई का काफी ज्यादा महत्व होता है।
अंधकार को दूर कर रोशनी फैलाते रहने का प्रयास
बच्चों की साज सज्जा से प्रभावित होकर प्रधानाचार्य जी आगे बताया कि दीपावली अर्थात दीयों का त्योहार । यही दिया अंधेरे को दूर करके सारे जहां में रोशनी कर देता है। हमें भी इसी तरह संसार में अंधकार को दूर कर रोशनी फैलाते रहने का प्रयास करते रहना है।इस शुभ अवसर पर स्कूल की समन्वयक सीमा बंका ने कहा कि दीपावली हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
इसे पढ़ेंhttps://sadbhavnaawaj.com/markets-lit-up-before-dhanteras-crowds-gathered-for-shopping/
इसे पढ़ेंhttps://sadbhavnaawaj.com/markets-lit-up-before-dhanteras-crowds-gathered-for-shopping/
Follow for more updates…