सद्भावना आवाज़
लखनऊ
उत्तर प्रदेश के इटावा में 12 घंटे के भीतर दो ट्रेनों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इस बीच किसान एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना से रेलवे में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि किसी ने झूठी सूचना दी थी। जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार सुबह किसी ने आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम में दे दी, जिससे हड़कंप मच गया। ट्रेन को शाहजहांपुर के पंडित राम प्रसाद बिस्लिम स्टेशन पर रोका गया। जांच में पता चला कि ट्रेन के एस-वन कोच में किसी ने बीड़ी पी थी। धुआं उठता देखकर किसी यात्री ने सीधा कंट्रोल में फोन कॉल कर आग लगने की सूचना दे दी थी। बाद में सूचना देने वाले ने अपना फोन बंद कर लिया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/new-rules-implemented-in-up-schools-starting-from-these-seven-districts/
बृहस्पतिवार सुबह किसान एक्सप्रेस बरेली से लखनऊ की ओर जा रही थी। ट्रेन में सवार किसी यात्री ने एस-वन कोच में आग लगने की सूचना कंट्रोल में दे दी। कंट्रोल से मैसेज मिलने के बाद जीआरपी शाहजहांपुर में खलबली मच गई। ट्रेन को सुबह सात बजे पं. राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन पर रोका गया। जीआरपी के थाना प्रभारी रेहान अहमद ने बताया कि किसी ने ट्रेन में आग लगने की झूठी सूचना दी थी। स्टाफ ने पूरी ट्रेन को चेक किया। यात्रियों से भी पूछताछ की गई। उसमें सब ठीक निकला है। अफवाह फैलाने वाले ने अपना नंबर बंद कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं माना जा रहा है कि किसी यात्री ने ट्रेन के अंदर बीड़ी पी थी। धुएं को देखकर किसी यात्री ने कंट्रोल में आग लगने की सूचना दे दी थी। ट्रेन की जांच कर लगभग 20 मिनट बाद उसे रवाना कर दिया गया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/new-rules-implemented-in-up-schools-starting-from-these-seven-districts/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/new-rules-implemented-in-up-schools-starting-from-these-seven-districts/
Follow for more updates…

