सद्भावना आवाज़
लाइफ स्टाइल
हर वर्ग के लोगों को दांतों का खास ख्याल रखना चाहिए। जिससे कि यह लंबे समय तक हेल्दी रहें। क्योंकि जब आपके दांत हेल्दी और मजबूत होंगे, तो आप भी स्वस्थ रहेंगे। दांतों का सीधा कनेक्शन हमारे दिल की सेहत के साथ जुड़ा होता है।हमारे शरीर में दांत काफी ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। दांतों का हमें खास ख्याल रखना होता है। लेकिन अधिकतर लोगों को दांतों का ख्याल उस दौरान आता है, जब उनको कुछ समस्या शुरू हो जाती है। आज के समय में हर वर्ग के लोग दांतों की समस्या से परेशान रहते हैं। बता दें कि दांतों का सीधा कनेक्शन हमारे दिल की सेहत के साथ जुड़ा होता है। आप ने भी यह नोटिस किया होगा कि जब दांत में दर्द होता है, तो इसके साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों जैसे, सिर, कान आदि में भी दर्द होने लगता है। इसलिए दांतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूर है। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह भी है कि अपने दांतों का ख्याल कैसे रखें। हर वर्ग के लोगों को दांतों का खास ख्याल रखना चाहिए। जिससे कि यह लंबे समय तक हेल्दी रहें। क्योंकि जब आपके दांत हेल्दी और मजबूत होंगे, तो आप भी स्वस्थ रहेंगे। तो आइए जानते हैं कि दांतों का किस तरह से ख्याल रखना चाहिए। वहीं डॉक्टर्स की मानें तो दांतों की आसानी से देखभाल की जा सकती है। इसके लिए आपको कुछ आसान से टिप्स फॉलो करने हैं। वहीं इसके बाद भी अगर कुछ समस्या होती है, तो फौरन डेंटिस्ट से संपर्क करना चाहिए।
ऐसे रखें दांतों का ख्याल
आपको बता दें कि दांतों की परेशानी का मुख्य कारण इनेमल लेयर नामक सुरक्षा परत का खत्म हो जाना या फिर हट जाना। हमारे दांतों की सुरक्षा इनेमल लेयर करती है। लेकिन दांतों का ख्याल न रखने पर आपके दांतों की समस्या शुरू हो सकती है।
ब्रश का सही इस्तेमाल
दांतों की सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप सही ब्रश का चुनाव करें। हमेशा दांतों को साफ करने के लिए मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही ब्रश करते समय ध्यान रखें कि आपको ब्रश अपने दांतों पर रगड़ना नहीं है, बल्कि हल्के हाथों से दांतों पर ब्रश का इस्तेमाल करें।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/chatgpt-like-feature-in-whatsapp-know-how-it-works/
ज्यादा न लें शुगर
शुगर यानी की मीठा, न सिर्फ आपके शरीर बल्कि आपके दांतों के लिए भी मीठा हानिकारक होता है। इसलिए प्रयास करें कि आप कम से कम शुगर का सेवन करें। वहीं चिपचिपे पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। अगर आप कुछ मीठा या चिपचिपा खाना खाते हैं, तो उसके बाद कुल्ला करना ना भूलें।
ब्रश जरूर करें
हम सभी को दिन में दो बार ब्रश जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही रात को ब्रश जरूर करें। क्योंकि रात में खाना खाने के बाद यदि आप ब्रश नहीं करते हैं, तो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया आपके दांतों को कमजोर बना सकते हैं। इसलिए बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए आप पानी में हाइड्रोजन पैराक्साइड मिलाकर कुल्ला करें। इससे मुंह के बैक्टीरिया साफ हो जाएंगे।
जरूर लें पौष्टिक आहार
हर व्यक्ति को अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि फलों में एंजाइम और दूसरे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे दांतों को नेचुरल तरीके से साफ करते हैं। खासतौर पर हमारे दांतों के लिए विटामिन सी से भरपूर फल अच्छे होते हैं। यह ना सिर्फ हमारी सेहत बल्कि दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है।
पर्याप्त पानी पिएं
बता दें कि पानी एक नेचुरल माउथवॉश का काम करता है। जब आप पानी पीते हैं, तो यह आपके मुंह को समय-समय पर साफ करता रहता है। इससे आपके दांतों पर चाय-कॉफी या किसी अन्य खाने-पीने की चीजों के दाग नहीं पड़ते हैं।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/chatgpt-like-feature-in-whatsapp-know-how-it-works/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/chatgpt-like-feature-in-whatsapp-know-how-it-works/
Follow for more updates…