सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
एम. एल. के. पी जी कालेज बलरामपुर में जैनस इनीशिएटिव्स संस्था द्वारा जैनस स्कॉलरशिप कार्यक्रम 2023 की परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमे 30 छात्र – छात्रायें सम्मलित हुये। लिखित परीक्षा के बाद छात्र – छात्राओं का संस्था के संस्थापक व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में डॉ प्रमोद श्रीवास्तव ,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अरुण सिंह व वनस्पति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रो. राजीव रंजन के द्वारा साक्षात्कार भी कराया गया।


