सद्भावना आवाज़
बलरामपुर l
आज प्रातः 6 बजे बलरामपुर तुलसीपुर मार्ग के बीच एक सरकारी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।बस रेलिंग तोड़कर गहराई में जा गिरी थी,जिसमे सवार लोगो के हताहत होने की भी खबर मिली है।घटना की जानकारी मिलते ही सरकारी महकमा हरकत में आ गया।जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य तुरंत प्रारंभ किया ।घायलों को बिना देर किए एंबुलेंस द्वारा जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिसके तुरंत बाद जिलाधिकारी बलरामपुर अरविंद सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज का दावा भी किया।


