सद्भावना आवाज़
अंकिता त्रिपाठी
बलरामपुर l
बलरामपुर में ठंड से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम अरविंद सिंह ने रैन बसेरा, अस्पताल, बस अड्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ठंड से बचाव कार्यों में लापरवाही मिलने पर गहरी नाराजगी जताई।डीएम ने नगर पालिका बलरामपुर में बस अड्डा पर बने अस्थाई रैन बसेरा, अंबेडकर चौराहा के समीप स्थाई रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था न मिलने पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई, शौचालय की व्यवस्था, स्वच्छ जल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने बस अड्डे पर यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था परिवहन निगम सुनिश्चितकरने के निर्देश देते हुए इसके लिए नोडल अधिकार बनाए जाने को कहा। डीएम ने कहा कि रात्रि में रोडवेज पर आने वाले यात्री ठंड से न ठिठुरें यह एआरएम रोडवेज सुनिश्चित करेंगे। रैन बसेरों में लोग आएं इसके लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने का निर्देश दिया।

इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/newly-elected-members-took-oath-of-office-and-secrecy-teachers-from-all-departments-arrived/
सुविधाओं का लिया जायजा
डीएम द्वारा जिला मेमोरियल चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधा, मरीजों और तामीरदारों के ठंड से बचाव की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। डीएम ने लेबर रूम, पैथोलॉजी कक्ष आदि का जायजा लिया।

गार्ड लगाए जाने का दिया निर्देश
लेबर रूम में भीड़ को नियंत्रित किए जाने के लिए गार्ड लगाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने तामीरदारों के लिए समुचित आलाव की व्यवस्था किए जाने, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद डीएम ने रेलवे सटेशन पहुंचकर यात्रियों से संवाद किया और उनका हालचाल लिया और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एडीएम सदर राजेंद्र बहादुर और अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/newly-elected-members-took-oath-of-office-and-secrecy-teachers-from-all-departments-arrived/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/newly-elected-members-took-oath-of-office-and-secrecy-teachers-from-all-departments-arrived/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube

