सद्भावना आवाज़
गोंडा
गोंडा में नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस मुठभेड़ में जानलेवा हमला करने वाले 25 हजार के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश सुधाकर सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां सुधाकर सिंह का इलाज चल रहा है। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है।दरअसल बीते 21 दिसंबर को रात्रि में आपसी विवाद को लेकर के 25 हजार इनामिया आरोपी सुधाकर सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने घर जा रहे अमरपाल सिंह उर्फ़ नील ठाकुर के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनी गुमटी के पास जमकर मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी थी, जिससे नील ठाकुर की कमर में गोली लगी थी, जिन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/gonda-mp-honored-the-winners-badminton-championship-concluded/
पुलिस टीम पर फायरिंग
पीड़ित अमरपाल सिंह के भतीजे द्वारा पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पूरी घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था।पूरे मामले में कार्यवाही करते हुए नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने 7 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं आज घटना में शामिल 25 हजार के इनामी सुधाकर सिंह को नगर राधेपुरवा गायत्री पुरम के पास जब घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो सुधाकर सिंह ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें सुधाकर सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी सुधाकर सिंह के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे कई थानों में दर्ज हैं।वहीं पूरे मामले को लेकर एसपी ने बताया कि देर रात नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक 25 हजार के इनामी आरोपी सुधाकर सिंह को गिरफ्तार किया है। पूर्व में संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/gonda-mp-honored-the-winners-badminton-championship-concluded/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/gonda-mp-honored-the-winners-badminton-championship-concluded/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube