सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत स्पोर्ट स्टेडियम में जनपद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी अरविंद सिंह के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बालक बालिकाओं की 100 मीटर रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और वॉलीबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी की हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा की सभी खेल भावना के साथ खेलो में प्रतिभाग करें।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/modi-government-does-not-just-say-it-also-shows-by-doing-rahul-raj/
प्रतिभाएं देश का नाम कर रहीं रोशन
डीएम ने कहा कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी और बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। खेल का जीवन में अहम योगदान होता है, खेल शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक क्षमता को भी बढ़ता है। उन्होंने कहा ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ग्रामीण परिवेश के खेल प्रतिभाओं को आगे लाना होगा।डीएम ने कहा कि भारत की ज्यादातर प्रतिभाएं ग्रामीण अंचलों से निकलकर आती है जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतियोगिताओं को कराने का एक अहम उद्देश्य है। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

