सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुभारंभ पर जनपद बलरामपुर में मशाल न्याय यात्रा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को माल्यार्पण करके शुरू किया गया और विनय कायश्था के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके विसर्जित किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा पुनः भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू करके मुम्बई महाराष्ट्र तक करीब 6700किमी की यात्रा की जाएगी जिसमें हर गरीब मज़लूम महिला युवा की समस्याओं को उनके बीच जाकर सुनकर उनके न्याय और हक की लड़ाई लड़ेंगे राहुल गांधी यह यात्रा करीब 110जिलों,15राज्यों को हमारे नेता अगले 66दिनों में तय करेंगें यह वर्तमान सरकार केवल फोटो खिंचवाने में मस्त है मणिपुर सहित कई भाजपा शासित राज्य हिंसा की आग में जल रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री प्रचार करने और फ़ोटो सूट करवाने में व्यस्त थे जबकि देश में बेरोज़गारी, महिला, उत्पीड़न, मंहगाई चरम सीमा पर है

प्रधानमंत्री बिना शुभ मुहूर्त और बिना राममंदिर पूर्ण हुए चुनावी उद्घाटन करने जा रहे हैं जिसका विरोध हमारे धर्म ध्वजा वाहक चारों पीठ के शंकराचार्यों ने भी की है लेकिन प्रधानमंत्री घमंड के आकंठ में डूबे हुए हैं उनको जनता केवल वोट की मशीन दिखाई पड़ती है। महासचिव विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि यह मशाल न्याय यात्रा देश के हर जिले राहुल गांधी जी के न्याय की यात्रा के शुभारंभ पर निकाल कर हम कांग्रेस जन यह संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दलित शोषित वंचित वर्ग के साथ खड़ी है और कांग्रेस पार्टी उनके जीवन में उजाला लेकर पुनः रामराज्य की स्थापना करेगी जिसका नेतृत्व राहुल गांधी जी करेंगे आज युवा दो करोड़ रोजगार मांग रहा प्रधानमंत्री से तो उसको धर्म का घंटा दिखाकर गुमराह कर रहे हैं पीसीसी डाक्टर पंकज गुप्ता ने कहा इस सरकार में मंगाई केवल आम जन मानस का ही नहीं बल्कि व्यापारियों का भी जीना मुहाल कर दिया है लोग इस सरकार से जल्दी से निजात पाना चाहते हैं हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा यह यात्रा इस सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होगी ।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/dm-conducted-surprise-inspection-of-under-construction-projects/


