सद्भावना आवाज़
बहराइच।
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कोतवाली नानपारा का निरीक्षण किया। शांति व्यवस्था के मद्देनजर नगर में पुलिस बल के साथ रूट मार्च भी निकाला। एसपी ने आमजनमानस से अपील किया कि कोई भी सन्दिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।कोतवाली निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। मालखाने के रख-रखाव को देखा व आवश्यक निर्देश दिए।
समस्याओं के बारे में जाना
कोतवाली परिसर से होकर निकल रहे रास्ते की समस्या को जिलाधिकारी के समक्ष रखने को कहा। इसके बाद एसपी ने एसएसबी तथा पुलिस कर्मियों के साथ नगर के डिप्टी कमांडेंट, जवानों तथा पुलिस कर्मियों के साथ नगर में पैदल भ्रमण करते हुए व्यापारियों व आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना।निरीक्षण में राजा बाजार पुलिस चौकी में स्थापित रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी की जानकारी तथा कोतवाली की साफ- सफाई व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए जनता में सुरक्षा के प्रति विश्वास दिलाते हुए पुलिस को सतर्कता एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सर्तक दृष्टि नजर रखने के आदेश दिए।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/evm-and-vvpat-demonstration-center-inaugurated/
सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की कोई भी जानकारी हो, तो उसे पुलिस अधिकारियों से साझा करें। पुलिस सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा तथा गणतंत्र दिवस पर पुलिस कर्मियों को विशेष सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय, डिप्टी कमांडेंट सहित एसएसबी जवान तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/evm-and-vvpat-demonstration-center-inaugurated/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/evm-and-vvpat-demonstration-center-inaugurated/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube