सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को बलरामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, ”नेता दारू, मुर्गा, पैसे देकर वोट ले लेते हैं, लेकिन जनता को कुछ देते हैं। नेताओं ने जनता को गुमराह करके रखा है। हम यूपी बिहार में जनता को जागरूक करने के लिए निकले हैं।”
कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया
ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को बलरामपुर रेहरा बाजार में अवतोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। राजभर का सम्मेलन में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। राजभर ने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा की मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी विधायकों को 25 -25 लाख रुपए लोगों के इलाज के लिए दिया है, लेकिन यह बात लोगों को जानकारी नहीं है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-developed-india-sankalp-yatra-organized-in-development-block-balrampur-sadar/


