एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग संजय सिंह गंगवार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राज्य मंत्री ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गौरा चौकी के नव निर्मित कार्यालय का भाजपा विधायक प्रभात वर्मा के साथ उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे आसपास के किसानों को राहत मिलेगी। सहकारी गन्ना विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसानों को जिला मुख्यालय पर आना पड़ता था। अब मुख्यालय पर आने वाले किसानों को काफी राहत मिलेगी और गौरा चौकी में ही सहकारी गन्ना विकास समिति पर ही समस्या का समाधान होगा।राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि योगी सरकार ने गन्ना किसानों को एक बड़ी सौगात देते हुए गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर के कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया है।
2023- 24 में गन्ने का कुल भुगतान 85%
इससे किसानों को काफी फायदा मिलने वाला है। योगी सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। इस नव निर्मित कार्यालय के उद्घाटन होने से विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यालय जाने वाले किसानों को मुख्यालय नहीं जाना होगा। उनकी समस्या का यहीं पर समाधान होगा। देवीपाटन मंडल में चार जिले हैं और गोंडा जिले में 4, बलरामपुर में 3 और बहराइच में 4 सहकारी मिल सहित संचालित हैं। कुल मिलाकर 285,570 हेक्टेयर गन्ने का क्षेत्रफल है। देवीपाटन मण्डल में गन्ने की सबसे अधिक खेती की जाती है। पिछले वर्ष की अगर बात करें तो 2000 हेक्टेयर अधिक गन्ने की बुवाई इस वर्ष की गई है। चारों जिलों में कुल 12 समितियां एक चीनी मिल को लेकर और 11 परिषद हैं। 2023- 24 में गन्ने का कुल भुगतान 85% रहा है और 2022-23 में गन्ने मूल्य भुगतान 98% है।
भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है, तब से लगातार किसानों के हित में काम किया जा रहा है। मेरी मांग पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति सरकार द्वारा दी गई थी और नव निर्मित कार्यालय का भूमि पूजन मेरे द्वारा किया गया था। आज यह बनकर तैयार हो गया है। इससे हमारे आसपास के हजारों किसानों को काफी सहूलियत होगी। गन्ना पर्ची, गन्ना सर्वे सहित तमाम समस्याओं को लेकर जिनको मुख्यालय जाना पड़ता था। अब उनको यहीं पर आना होगा। मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।