सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर जिला पंचायत प्रागण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद विधानसभा बलरामपुर मंडल बलरामपुर के अंतर्गत आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर में लाभार्थियों,एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुने गये। बलरामपुर नगरपालिका के चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी देश एक विकसित राष्ट्र नहीं बन पाया 2014 में राष्ट्रवादी भाजपा सरकार के नेतृत्व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में आने के बाद से भारत के विकास की गति अग्रसर हुई है संकल्प है कि जब देश के आजादी का शताब्दी वर्ष मनाए तो यह देश विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आ जाए निरंतर चौमुखी विकास गरीबों के कल्याण के लिए हजारों योजनाएं चलाई जा रही हैं 500 वर्षों से प्रतीक्षारत भगवान प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर नगर वासियों को दीपावली मनाने का आग्रह किया।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/complete-resolution-day-was-completed-under-the-chairmanship-of-the-district-magistrate-04-complaints-were-resolved-on-the-spot/


